फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of supplying electricity to the society by running DG set at night, electrician caught

Sonipat News: रात को डीजी सेट चलाकर सोसाइटी में बिजली आपूर्ति का आरोप, इलेक्ट्रीशियन को पकड़ा

Wed, 22 May 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 May 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of supplying electricity to the society by running DG set at night, electrician caught
सोनीपत के सेक्टर-10 स्थित श्री वर्धमान गार्डेनिया सोसाइटी में इलेक्ट्रीशियन के पकड़े जाने पर र
सोनीपत। सेक्टर-10 स्थित श्री वर्धमान गार्डेनिया सोसाइटी में रात के समय बिजली निगम की बजाय डीजल जनरेटर सेट चलाकर दी जा रही बिजली आपूर्ति से परेशान रेजिडेंट्स ने बिल्डर पर लूटने का आरोप लगाया है। दो दिन पहले ही कुछ रेजिडेंट्स ने रात को जागकर इलेक्ट्रीशियन को पकड़ा है। वह डायरेक्ट बिजली आपूर्ति होने के बाद भी जानबूझकर डीजल जेनरेटर से बिजली आपूर्ति कर रहा था। ऐसे में सोसाइटी के लोगों ने एकत्रित होकर रोष जताया। साथ ही उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बीएस पूनिया, अनिल कुमार, हरीश रजवाड़ा, सुनील राठी, अंकित मलिक व अशोक मदान ने बताया कि सोसाइटी प्रबंधन की ओर से लोगों को लूटने का काम किया जा रहा है। डायरेक्ट बिजली आपूर्ति होने के बावजूद डीजल जेनरेटर चलाकर बिजली दी जा रही है। इसके बदले में बिल्डर की ओर से 28 रुपये प्रति यूनिट चार्ज लिया जा रहा है। इस तरह सोसाइटी में रहने वाले लोगों की जेब काटी जा रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों ने इलेक्ट्रीशियन से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने श्री वर्धमान गार्डेनिया स्टाफ के मैनेजर के कहने पर यह सब किया है। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी प्रबंधन की ओर से जानबूझकर उनकी जेब काटी जा रही है। मरम्मत चार्ज वसूले जाते हैं, लेकिन मरम्मत के नाम पर सोसाइटी की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जाता। सोसाइटी में लिफ्ट की मरम्मत नहीं कराई जा रही। यह लिफ्ट बार-बार खराब हो रही है। इसकी वजह से लिफ्ट में लोग फंस रहे है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह जल्द ही सोसाइटी प्रबंधन की लापरवाही की शिकायत प्रशासन को करेंगे। साथ ही वह अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस की मदद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed