फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of stealing car from Delhi and selling it to policeman arrested

Sonipat News: दिल्ली से कार चुराकर पुलिसकर्मी को बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 31 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing car from Delhi and selling it to policeman arrested
सोनीपत। झज्जर के सिपाही को चोरी की कार बेचने के मामले में क्राइम यूनिट गन्नौर ने राजस्थान के जिला अलवर के गांव माजरी निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


झज्जर के गांव दुल्हेड़ा निवासी परीक्षित ने 20 अगस्त को मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सिपाही है। उसके गांव का राजबीर गाड़ियों की खरीद-विक्री करता था। राजबीर के पास फतेहाबाद के गांव अकावली निवासी मंगतराम का आना-जाना था। इसके चलते उससे उसकी पहचान हो गई थी। मंगतराम ने अपने दोस्त रेवाड़ी के गांव गुडियानी निवासी प्रवीन से उसे 9.20 लाख रुपये में मारुति सियाज कार दिलवाई थी। बाद में पता लगा कि कार की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर बदले गए हैं। मुरथल टोल से निकलने पर कार के असली नंबर की मालिक उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी डॉ. कल्पना रानी के पास मैसेज गया था। इसके बाद उन्हें मुरथल पुलिस ने पकड़ लिया था। कार चोरी की होने का खुलासा होने पर उन्होंंने मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच क्राइम यूनिट गन्नौर को सौंपी गई थी। टीम ने अब मुख्य आरोपी प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उसने बताया कार को उसके साथी सुखजीवन ने उसे साथ लेजाकर दिल्ली से चोरी किया था। सुखजीवन ने लॉक तोड़ने के बाद उसे कार में बैठा लिया था। उसके बाद वह दूसरी कार में निकल गया था। वह चोरी की कार को लेकर सुखजीवन के पीछे गया था। बाद में कार प्रवीन को उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जब्त कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य की तलाश कर रही है। -राजपाल, प्रभारी, क्राइम यूनिट गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed