फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of running fake call center taken on remand for seven days

Sonipat News: रुपये लेकर भागने के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Apr 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Accused of running fake call center taken on remand for seven days
राई। कंपनी से केमिकल लेकर बिजनौर में उतारने के बाद रुपये लेकर भागने के मामले में राई थाना पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव औरंगाबाद फिलहाल यमुनानगर के जोहरीपुर मोहल्ला निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 30 हजार रुपये बरामद किए है। उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

भिवानी जिले के गांव जमालपुर निवासी जयविंद्र ने 30 सितंबर, 2023 को शिकायत दी थी कि उनकी कंपनी की गाड़ी पर प्रदीप चालक है। प्रदीप 9 जुलाई को कंपनी की गाड़ी लोड कर झज्जर के बहादुरगढ़ के लिए निकला था। वहां से माल उतारने के बाद 20 जुलाई को वहां से केमिकल लोड कर उत्तर प्रदेश के बिजनौर गया था। वहां 21 जुलाई को गाड़ी खाली कर प्रदीप वहां से 3.69 लाख रुपये लेकर वापस जगाधरी लिए चला था। वह गाड़ी लेकर जगाधरी नहीं पहुंचा। वह केएमपी एक्सप्रेस वे पर बढ़मलिक के पास गाड़ी छोडक़र रुपये लेकर भाग गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 30 हजार रुपये बरामद कर लिए। उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed