फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of robbing Rs 2.75 lakh arrested, Rs 19,000 recovered

Sonipat News: पौने पांच लाख लूट का आरोपी गिरफ्तार, 19 हजार बरामद

Thu, 30 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbing Rs 2.75 lakh arrested, Rs 19,000 recovered
फोटो :27: सोनीपत सेक्टर 27 पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत। युवक से रुपयों से भरा बैग लूटकर भागने के मामले में पुलिस ने तारा नगर निवासी आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटे गए पौने पांच लाख रुपये में से 19 हजार बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

22 अक्तूबर को रामनगर निवासी सचिन ने थाना सेक्टर-2 में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पिट्ठू बैग में 4 लाख 70 हजार रुपये लेकर पुरानी गड़ी खरीदने जा रहे थे। उनके दोस्त मोहित व देव साथ में थे। वह देव की गाड़ी से बहालगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन

सचिन ने बताया कि गांव फाजिलपुर के अड्डे पर सिगरेट व कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए गाड़ी रोक दी। रुपयों से भरा बैग लेकर वह उतरा ही था कि एक सफेद रंग की गाड़ी रायपुर की तरफ से आई। गाड़ी से एक मोटा युवक उतरा और उनका बैग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सेक्टर-27 सोनीपत की अनुसंधान टीम ने आरोपियों की खोजबीन करते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से घटना में प्रयुक्त कार और छीने गए रुपये में से 19 हजार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed