{"_id":"6726a84cc99e36e23c0d3334","slug":"accused-of-robbing-20-thousand-rupees-from-shopkeeper-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-127093-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुकानदार से 20 हजार रुपये लूटने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुकानदार से 20 हजार रुपये लूटने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 03 Nov 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहर थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर दुकानदार से 20 हजार रुपये लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव छिछड़ाना निवासी मोहित उर्फ झाई है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
बत्रा कॉलोनी निवासी संजय उर्फ बिट्टू ने 16 अक्तबर को शिकायत दी थी कि बुधवार सुबह वह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान श्याम नगर निवासी अनुराग, साहिल और मोहित धारदार हथियार लेकर दुकान में घुस आए थे। आरोपियों ने उन्हें धमकी देकर काउंटर से 20 हजार रुपये की नकदी निकाल ली थी। जब वह शोर मचाने लगे तभी आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस के पास गए तो जान से मार दिए जाओ। डर के चलते वह चुप रहे। इसके बाद आरोपी भाग गए थे। इस पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।