{"_id":"665a5382ffbead4268052cb4","slug":"accused-of-missing-walnuts-worth-rs-45-crore-from-cold-store-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119010-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कोल्ड स्टोर से साढ़े चार करोड़ के अखरोट गायब करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कोल्ड स्टोर से साढ़े चार करोड़ के अखरोट गायब करने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 01 Jun 2024 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
राई(सोनीपत)। प्याऊ मनियारी में नरेला रोड पर स्थित कोल्ड स्टोर में धोखाधड़ी से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये के अखरोट से भरे तीन कंटेनर गायब करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के जिला गाजीपुर के गांव चावलपुर जलाल का निवासी ललन है।
गुरुग्राम के सेक्टर-51 स्थित अशोक विहार निवासी राजीव चौहान ने 18 सितंबर, 2023 को मुकदमा दर्ज कराया था कि पत्नी पूनम चौहान ने दो अन्य की हिस्सेदारी में कपालिन फूड कंपनी, गुरुग्राम खोल रखी है। वह उस कंपनी में अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता हैं। उनकी कंपनी ने दक्षिण अमेरिका के देश चिली से 53.225 टन अखरोट का आयात किया था। अखरोट के तीन कंटेनर, जिसमें एक कंटेनर कपालिन फूड कंपनी व दो कंटेनर कुंज फोरजिंग कंपनी के नाम से लाने के बाद प्याऊ मनियारी में नरेला रोड स्थित अंबे एग्रो एंड कोल्ड स्टोर में रखवाए गए थे।
इसमें संजीव व संजय मालिक हैं, संदीप मैनेजर और ललन यादव सुपरवाइजर थे। वहां से कंटेनर गायब हो गए थे। मामले में ट्रेडर्स कंपनी के मालिक अभिषेक व हरीश की संलिप्तता का भी आरोप था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।अब मामले में ललन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।