{"_id":"5feb82338ebc3e40ca6729e5","slug":"accused-of-misdemeanor-accused-of-picking-up-cash-in-custody-mother-scuffles-with-police-arrested-sonipat-news-rtk588579253","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोप लगा नकदी ऐंठने की आरोपी युवती को हिरासत में लिया तो मां ने पुलिस से की हाथापाई, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का आरोप लगा नकदी ऐंठने की आरोपी युवती को हिरासत में लिया तो मां ने पुलिस से की हाथापाई, गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरथल थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर रुपये ऐंठने के मामले में आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाई तो उसकी मां ने हंगामा कर दिया। उसने थाने में पुलिस कर्मियों से हाथापाई की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को दो दिन के रिमांड पर लिया है, वहीं उसकी मां को जेल भेज दिया है।
मुरथल थाना के एएसआई कुलदीप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 21 अक्तूबर को एक युवती व अन्य के खिलाफ हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। प्रॉपर्टी डीलर ने आरोप लगाया था कि उसकी दो अन्य प्रॉपर्टी डीलर से जान-पहचान है। उन्होंने उसे 4 सितंबर को अपने मुरथल स्थित फ्लैट पर बुलाया था। जब वह फ्लैट पर पहुंचा तो वहां पर एक युवती भी थी। उन्होंने उसे चाय पिलाई तो वह बेसुध हो गया। इस दौरान लड़की के साथ उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। साथ ही उसे फंसाने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये ले लिए। तीन दिन बाद उसकी पत्नी को फोन कर 53 हजार रुपये की मांग की। जिस पर पुलिस में केस दर्ज कराया था। इसी मामले में युवती को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। इस दौरान लड़की की मां भी आ गई। उसने जांच के दौरान महिला एसआई बबली और एएसआई कुलदीप के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। वह थाने में हंगामा करने लगी। उसे समझाने का प्रयास किया गया तो धक्का-मुक्की कर दी और धमकी देने लगी। उसने पुलिस को देख लेने और सबक सिखाने की धमकी दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने भी करा रखा है दुष्कर्म का मुकदमा
प्रॉपर्टी डीलर ने जिस युवती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। उसने भी पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराकर प्रॉपर्टी डीलर पर शीतल पेय में नशीली गोली पिलाने के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मुरथल थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कर रखा है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में फंसाकर पैसे ऐंठने के मामले में युवती को गिरफ्तार किया था। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। थाने में हंगामा व हाथापाई करने के आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।