फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of killing younger brother arrested

छोटे भाई की हत्या करने के आरोपी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 May 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing younger brother arrested
गांव नैना ततारपुर में घरेलू विवाद में छोटे भाई की चाकू से हमला कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी नैना ततारपुर का कृष्ण है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव नैना ततारपुर की संतोष ने 11 मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका रिश्ते में देवर लगने वाला राकेश 10 मई को गांव में आया था। राकेश के खिलाफ उसकी भाभी ने 15 दिन पहले दुर्व्यवहार का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद वह सोमवार शाम को गांव में आया था। आरोप था कि गली में राकेश के बड़े भाई कृष्ण व अन्य ने चाकू से राकेश पर हमला कर दिया था। उसके बाद कृष्ण फरार हो गया था। राकेश ने पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने संतोष के बयान पर कृष्ण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मृतक राकेश व उसके भाई कृष्ण की पत्नियां भी आपस में सगी बहन हैं। कृष्ण की पत्नी ने अपने देवर के खिलाफ मोहाना थाना में अभद्रता का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामले में जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र की टीम ने आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। उसने शुरुआती पूछताछ में घरेलू विवाद में ही वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। जांच अधिकारी का कहना है कि उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed