फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of killing woman and throwing her in canal arrested

Sonipat News: महिला की हत्या कर नहर में फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Mar 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing woman and throwing her in canal arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी क्षेत्र से लापता महिला की हत्या के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के बाद नहर में फेंकने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी झज्जर के गांव नया गांव निवासी कर्मबीर उर्फ छोटा उर्फ काला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। महिला का अर्धनग्न शव खरखौदा पुलिस ने बरामद किया था। बाद में उसे लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया था।
कोट मोहल्ला की गली नंबर-2 निवासी युवक ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया था कि उनकी 38 वर्षीय बहन उनके साथ रहती थी। उनकी बहन 3 फरवरी को दोपहर के समय घर से गई थी। बाद में वह वापस नहीं लौटी। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। जब उनकी बहन नहीं मिली तो 9 फरवरी को ओल्ड चौकी में अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी बीच उन्होंने अखबार में महिला का शव रोहणा के पास नहर में मिलने की जानकारी मिली थी। शव को खरखौदा पुलिस ने बरामद किया था। वह थाने में पहुंचे तो जानकारी मिली कि उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। महिला का शव 7 फरवरी को अर्धनग्न हालत में मिला था।
विज्ञापन

बाद में अधिवक्ता नकीन मेहरा के साथ महिला के परिजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पहुंचे थे और मामले में कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने झज्जर के कर्मबीर पर शक जताया था। साथ ही आरोप लगाया था कि उसने उनकी बहन से काफी पैसे ले रखे हैं। हालांकि उन्हें नहीं पता कि पैसे किस बात के लिए गए। तब उन्हें बताया गया था कि पुलिस ने मामले में हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने व एससीएसटी एक्ट की धारा जोड़ रखी है। अब मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिससे मामले से जुड़े सभी तथ्य व साक्ष्य जुटाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के लापता होने की शिकायत मिली थी। बाद में उसका शव खरखौदा पुलिस ने नहर से बरामद कर लिया था। उसका अंतिम संस्कार करा दिया था। जांच कर पुलिस ने मामले में तथ्य जुटाए और हत्या व एससी एसटी एक्ट भी जोड़ दिया था। अब मुख्य आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। जल्द पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाया जाएगा।
वीरेंद्र राव, एसीपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed