फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of grabbing property by forging signature

Sonipat News: फर्जी हस्ताक्षर कर जायदाद हड़पने का आरोप लगाया

Tue, 14 Mar 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing property by forging signature
सोनीपत। गोहाना स्थित काठ मंडी की रहने वाली महिला ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर फर्जी हस्ताक्षर कर जायदाद हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चंद्रकांता ने आरोप लगाया कि उनके पति एक शिक्षण संस्थान में पदाधिकारी थे। उनका बेटा महासचिव के पद पर था। वर्ष 2016 में उनके पति का निधन हो गया। जिसके बाद बेटा मानसिक रूप से बीमार रहने लगा। महिला का आरोप है कि ऐसे में एक व्यक्ति ने मिलीभगत कर उसके बेटे को भी महासचिव के पद से हटाकर साधारण सदस्य बना दिया। इसके बाद जाली हस्ताक्षर कर फर्जी दस्तावेज तैयार करके शिक्षण संस्थान को हड़प लिया। आरोप है कि सूचना के अधिकार के तहत जानकारी लेने पर पता चला कि उसको भी निकाल दिया है, जबकि वह आजीवन सदस्य है। महिला ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी दिसंबर, 2022 में उनके जनता दरबार में दी थी। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी। महिला ने ठोस कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed