फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of forcibly seeking money in the factory, the police attacked it, killed it, saved lives by firing air

फैक्टरी में जबरन पैसे मांगने का आरोप, पुलिस पहुंची तो किया जानलेवा हमला, हवाई फायर कर बचाई जान

Tue, 12 Jan 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Accused of forcibly seeking money in the factory, the police attacked it, killed it, saved lives by firing air
वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों पर हमला करते दिख रहे संगठन के लोग। - फोटो : Sonipat
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक मजदूर संगठन के सदस्यों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस टीम पर लाठी-डंडे बरसाने के साथ ही ईंट-पत्थर से भी हमला करने का आरोप है। हमले में थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से चार को ज्यादा चोट लगी है। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर हमलावरों को खदेड़ा। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सात नामजद समेत 32 हमलावरों पर थाना प्रभारी और फैक्टरी मालिक के बयान पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मामले में एक आरोपी युवती को गिरफ्तार किया गया है। मजदूर संगठन ने पुलिस व फैक्टरी के बाउंसरों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष गुप्ता ने मंगलवार दोपहर को कुंडली थाना प्रभारी को सूचना दी कि मजदूर संगठन के नाम पर 60-70 युवा औद्योगिक क्षेत्र में हंगामा कर रहे हैं। वह आंदोलन की आंड़ में हंगामा रहे हैं। वह फैक्टरी संख्या 349 सरन इलेक्ट्रिकल प्राइवेट लिमिटेड के गेट को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने उद्योग संगठन की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसएचओ रवि कुमार ने पुलिस जिप्सी को मौके पर भेजा। उसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही संगठन के लोगों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर पुलिस टीम को घेरकर डंडे और पत्थर बरसाए। इस दौरान पुलिस को जान बचाने के लिए हवाई फायर करना पड़ा। हमले में एसएचओ रवि कुमार, हवलदार अशोक, राकेश, सुरेंद्र, सिपाही प्रदीप, रीटा, सिकंदर एसपीओ घायल हो गए। इनमें से राकेश, प्रदीप, अशोक और रीटा को ज्यादा चोट आई है। एसएचओ को भी पेट व अन्य स्थानों पर चोट लगी है। पुलिस ने बचाव में हवाई फायरिंग कर हमलावरों को खदेड़ा। जिसके बाद घायल पुलिस कर्मियों को सामान्य अस्पताल में उपचार दिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फैक्टरी मालिक हरेंद्र सिंह के बयान पर उगाही करने, धमकी देने और फैक्टरी पर धावा बोलने का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एसएचओ रवि कुमार के बयान पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवती नवदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं संगठन के सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग करने व फैक्टरी के बाउंसरों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस फैक्टरी में गई थी। वहां पर पुलिस पर हमला कर दिया गया। मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। आरोप है कि आरोपी कई सप्ताह से उद्योगों से उगाही कर रहे थे। पहले भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हैं। सीसीटीवी व वीडियो के आधार पर हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस घायल पुलिसकर्मियों को उपचार दिला रही है।

जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी।

 कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस पर हमले के दौरान एकत्रित भीड़।

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस पर हमले के दौरान एकत्रित भीड़।- फोटो : Sonipat

 कुंडली में घायल पुलिस कर्मियों को लेकर जाते साथी कर्मी।

कुंडली में घायल पुलिस कर्मियों को लेकर जाते साथी कर्मी।- फोटो : Sonipat

 सामान्य अस्पताल में पहुंचे घायल पुलिस कर्मी।

सामान्य अस्पताल में पहुंचे घायल पुलिस कर्मी।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed