{"_id":"69fcefb97f2a648f110b99cb","slug":"accused-of-firing-at-sarpanchs-house-arrested-in-police-encounter-sonipat-news-c-197-1-snp1014-153625-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरपंच के घर पर फायरिंग करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरपंच के घर पर फायरिंग करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Fri, 08 May 2026 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 08 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में खानपुर खुर्द मोड़ पर माइनर के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी अंकित। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव भंडेरी में पंचायत की कृषि भूमि के पट्टे को लेकर शुरू हुआ विवाद अब हिंसक टकराव में बदल गया है। सरपंच के पति के घर पर हमला, तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश के साथ फायरिंग करने के आरोपी गांव कथूरा के रहने वाले अंकित उर्फ डाकू को को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
गांव भंडेरी की सरपंच सोनिया के पति प्रदीप ने पुलिस को बताया था कि पंचायत की कृषि भूमि के पट्टे को लेकर उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। 6 मई को हथियारों से लैस युवक उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए गांव पहुंचे और घर पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने गाड़ी, मुख्य गेट और खिड़कियों को तोड़ दिया। इतना ही नहीं डीजल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की थी। घटना के बाद गांव में तनाव था। वीरवार सुबह भी गांव में हवाई फायरिंग की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो सिल्वर रंग की कार में सवार युवक हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
अपराध जांच शाखा गोहाना प्रभारी निरीक्षक अंकित की टीम को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगाया गया। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अंकित खानपुर खुर्द मोड़ के पास माइनर की तरफ आने वाला है। वीरवार शाम को पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी।
आरोपी पैदल ही नाके के पास पहुंचा तो सीआईए की टीम ने उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इस पर उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में अंकित के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हथियार बरामद किया है।
घायल को पहले गोहाना नागरिक अस्पताल लेकर गए जहां से उसे खानपुर कलां स्थित बीपीएस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
वर्जन
युवक पर तीन दिन में तीन प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने उसे घेरा तो उसने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। -नरेंद्र कादियान, डीसीपी क्राइम, सोनीपत।