{"_id":"6851c49a5a936d79330d0606","slug":"accused-of-deadly-attack-on-youth-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1012-138180-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवकों पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवकों पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 18 Jun 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गन्नौर थाना की पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों पर फायर कर जानलेवा हमला करने के आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। चालान कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार राजीव निवासी गांधी नगर, गन्नौर ने शिकायत दी कि 30 मई को वह अपने साथी नकुल निवासी गन्नौर 27 फटा डेयरी से कुछ लेने गए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए अंकुश निवासी निजामपुर हाल गांधी नगर, गन्नौर, उसका बड़ा भाई सुमित और रोहित उर्फ गंजु निवासी गंगाना हाल निवास गांधी नगर आए और जान से मारने की नीयत से उन पर फायर कर दिया।
पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।