फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of conspiring to murder a farmer arrested, taken on one day remand

Sonipat News: किसान की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोपी काबू, एक दिन के रिमांड पर लिया

Mon, 29 Jan 2024 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Accused of conspiring to murder a farmer arrested, taken on one day remand
गोहाना। गांव बरोदा में किसान की हत्या की वारदात में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बरोदा गांव के राहुल उर्फ पकौड़ा के तौर पर हुई। राहुल की करीब डेढ़ साल पहले मृतक किसान के बेटे साहिल के साथ कहासुनी हुई थी। इसकी रंजिश में उस साथियों से किसान की हत्या करवाने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव बरोदा में शनिवार को सुरेंद्र उर्फ रमेश की गांव के स्टेडियम के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद हमलावर मौके से भाग गए थे। उन्होंने ठसका-माहरा के पास पिस्तौल दिखाकर गांव जसिया के नवीन से बाइक, पर्स व मोबाइल लूटा था। लूट मामले में पुलिस ने गांव जसिया के पास गांव बरोदा के सुमित, मोहित, कुश उर्फ कौशिक और आहुलाना गांव के सचिन को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने गांव बरोदा में रमेश की हत्या को कबूला था। रविवार को चारों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आरोपियों से की गई पूछताछ में रमेश की हत्या को लेकर षड्यंत्र रचने में गांव बरोदा के राहुल उर्फ पकौड़ा का नाम सामने आया था। जिसके बाद अब जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी राहुल उर्फ पकौड़ा को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वर्जन
राहुल और रमेश के बेटे साहिल की डेढ़ वर्ष पहले मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में राहुल ने साहिल के पिता की हत्या का षड्यंत्र रचा। उसने ही मोहित, कुश, सचिन व सुमित को रमेश की हत्या के लिए तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed