फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of committing fraud of lakhs of rupees in the name of sending money abroad arrested

Sonipat News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of committing fraud of lakhs of rupees in the name of sending money abroad arrested
गोहाना। थाना शहर गोहाना पुलिस ने विदेश में भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गोहाना के सोनीपत रोड निवासी शक्ति उर्फ़ मोनू है।
विज्ञापन

पानीपत के समालखा में गांव देहरा निवासी राज सिंह ने 9 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि वह गांव न्यात निवासी रिश्तेदार मुनीष कुमार की दुकान पर गोहाना गए हुए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात गोहाना में वार्ड नंबर 13 निवासी शक्ति सिंह, आर्य नगर निवासी विकास व गांव दुभेटा निवासी दीपक श्योराण से हुई। शक्ति सिंह व विकास गैलेक्सी ऐक्सीज कोचिंग सेंटर चलाते थे। पीड़ित ने दोनों के सामने आस्ट्रेलिया में जाने की इच्छा जाहिर की। दोनों ने दीपक श्योराण के पिता को उच्च पद पर बताकर विदेश भेजने के झांसे में ले लिया। पीड़ित ने अपने दोस्त आर्य नगर निवासी गौरव को भी कनाडा में भेजने की इच्छा जाहिर की। आरोपियों ने दोनों को विदेश में भेजने के कुल 25 लाख रुपये खर्च बताया। ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 लाख रुपये और कनाडा के लिए 10 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। पीड़ितों ने 1 मार्च 2023 को गौरव के खाता से दीपक श्योराण के खाता में यूपीआई राशि 90 हजार रुपये व 2 मार्च 2023 को 70 हजार रुपये बैंक खाता में डाल दिए। उसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से दस्तावेज मांगे। 6 मई 2023 को शक्ति सिंह ने मुनीष कुमार को राज सिंह का वीजा अपने फोन में दिखाया और राज सिंह के दोस्त गौरव का वीजा भी जल्द ही लग जाने की बात कही। इसके बाद 6 मई 2023 को शक्ति सिंह के कहने पर विकास के बैंक खाता में पांच लाख रुपये की आरटीजीएस करा दी गई। 8 मई 2023 को दोबारा से एक लाख रुपये आरटीजीएस विकास के खाता में करवाई। 22 जून 2023 को मुनीष कुमार की दुकान पर 15 लाख रुपये नकद शक्ति सिंह को दे दिए। शक्ति सिंह ने मुनीष कुमार को एक शपथ-पत्र दिया, जिसमें विदेश भेजने का जिक्र न कर राशि का लेनदेन बारे लिखवाया गया। शपथ पत्र में दो गवाह जयदीप कुंडू व मंजीत पुनिया भी लिए गए। बकाया राशि 2.40 लाख रुपये काम होने के बाद देने पर सहमति हुई। 22 जून 2023 को आरोपियों ने वीजा की फोटो कॉपी मुनीष कुमार को दी व कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टिकट करवा लो। दोस्त गौरव का वीजा भी जल्द ही आ जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ितों ने टिकट करवाने से पहले अपना वीजा अम्बेंसी में चैक करवाया तो वीजा फर्जी मिला। मनीष कुमार ने आरोपियों से संपर्क किया और 22.60 लाख रुपये वापस देने की बात कही तो आरोपियों ने दो महीने का समय मांगा। अब आरोपी रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना शहर गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी शक्ति उर्फ़ मोनू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से एक मोबाइल फोन व 1200 रुपये भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed