फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of cheating Rs 3.70 lakh in the name of sending abroad on study visa

Sonipat News: स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 3.70 लाख ठगी का आरोप

Wed, 11 Mar 2026 08:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Mar 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 3.70 lakh in the name of sending abroad on study visa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। विदेश भेजने के नाम पर 3.70 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। गन्नौर थाने में दी शिकायत में पट्टी ब्राह्मण निवासी तुषार ने बताया कि 7 स्टार इमिग्रेशन से जुड़ी पूनम शर्मा, पूनम अहलावत और साहिल ने उसे स्टडी वीजा पर रूस भेजने और वहां नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था।
तुषार ने बताया कि स्टडी वीजा पर रूस भेजने और वहां नौकरी दिलवाने के एवज में 7 स्टार इमिग्रेशन से जुड़ी पूनम शर्मा, पूनम अहलावत और साहिल ने 4 लाख 20 हजार रुपये मांगे थे। उसने 3 लाख 70 हजार रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कर दिए जबकि 50 हजार रुपये बाद में देने की बात हुई।
विज्ञापन

31 मार्च 2025 को वह रूस पहुंचे लेकिन कॉलेज के कागजात सही न होने के कारण 2 अप्रैल को वापस भारत भेज दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने यूरोप भेजने का भरोसा दिया लेकिन बाद में दुबई का टूरिस्ट वीजा और टिकट भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुषार का आरोप है कि एयरपोर्ट पर टिकट और होटल बुकिंग भी डमी पाई गई जिससे वह विदेश नहीं जा सके। आरोपियों ने पैसे भी वापस नहीं किए और फोन उठाना बंद कर दिया। थाना गन्नौर पुलिस ने पूनम शर्मा, पूनम अहलावत और साहिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed