फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of cheating 89 thousand in the name of booking a flight to Toronto

टोरंटो की फ्लाइट बुक करने के नाम पर 89 हजार ठगने का आरोप

Mon, 27 Jun 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 89 thousand in the name of booking a flight to Toronto
ध्यानार्थ : दिल्ली के लिए जरूरी
विज्ञापन

टोरंटो की फ्लाइट बुक करने के नाम पर 89 हजार ठगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
राई (सोनीपत)। कनाडा के टोरंटो जाने की फ्लाइट का टिकट बुक करने के नाम पर एजेंट ने 89 हजार रुपये की ठगी कर ली। अब वह न तो टिकट दे रहा है और न ही रुपये वापस कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्याऊ मनियारी निवासी छात्र दिनेश चौहान ने पुलिस को बताया कि उसे स्नातकोत्तर करने के लिए कनाडा जाना है। उसकी 14 अगस्त की फ्लाइट थी। उसने विनोद कुमार एजेंट से दिल्ली से टोरंटो की फ्लाइट बुक करने के लिए संपर्क किया था। विनोद कुमार ने उसे लुफतांजा एयरलाइंस की साइट पर टिकट दिखाया। उसे झांसा दिया कि अभी टिकट का रेट 1 लाख 30 हजार रुपये चल रहा है। उसके पास कुछ वाउचर है। जिस पर वह यही टिकट 89 हजार रुपये में दे देगा। उसने उसे साइट पर टिकट भी दिखाया। वह एजेंट के झांसे में आ गया और 89 हजार रुपये में टिकट बुक करा दिया। उसने ऑनलाइन पैसे भी उसे दे दिए। इसके बाद उसने एजेंट से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद हो गया। उसे शक हो गया और वह उसके दिल्ली कार्यालय पर गया। जहां पर ताला लटका हुआ था। कार्यालय के बाहर पहले से कई और युवक भी आए हुए थे। वे भी ठगी का शिकार हो चुके थे। उन्होंने एजेंट की सच्चाई बताई। इसके बाद उसने कुंडली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed