फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of applying low level material in road construction, complaint given to Deputy Commissioner

सड़क निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री लगाने का आरोप, उपायुक्त को दी शिकायत

Wed, 23 Mar 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of applying low level material in road construction, complaint given to Deputy Commissioner
सड़क निर्माण में प्रयोग हुई सामग्री की जांच करने की मांग को लेकर उपायुक्त ललित सिवाच को शिकायत द? - फोटो : Sonipat
शिव नारायण सेवा समिति, हरियाणा की तरफ से ताजपुर-तिहाड़ खुर्द से तिहाड़ कलां मार्ग पर निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। उपायुक्त ललित सिवाच को समिति की तरफ से शिकायत दी गई है, जिसमें ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

शिव नारायण सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीत दहिया ने उपायुक्त ललित सिवाच को शिकायत देकर कहा है कि पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग की तरफ से ताजपुर-तिहाड़ खुर्द से तिहाड़ कलां तक सड़क बनाई थी। ठेकेदार ने मानकों के मुताबिक निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया। जिसके कारण छह माह से पहले ही सड़क कई जगह टूट गई है। उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक ठेकेदार की पेमेंट रोकी जाए। इस दौरान समिति सदस्य मनदीप, विक्की, मनोज, रामबीर, वीर सिंह, दीपक, रविकांत, राकेश, मनीष राई व सतीश जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed