{"_id":"61e85cecfa05a77bd97f0bcf","slug":"accused-couple-arrested-for-selling-flat-by-fraud-sonipat-news-rtk636184271","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से फ्लैट बेचने के मामले में आरोपी दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी से फ्लैट बेचने के मामले में आरोपी दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार दंपती पुलिस टीम के साथ।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली (सोनीपत)। कुंडली क्षेत्र में मैक्स हाईट्स ड्रीम होम बिल्डर कंपनी के फ्लैट को धोखाधड़ी से कई बार बेचने के आरोप में पुलिस ने कंपनी कर्मी व उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर निवासी रश्मि राठी व शैलेश राठी है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
मैक्स हाईट्स ड्रीम होम में फ्लैट लेने वाले भारत भूषण, प्रवीन, अनीता, तरूण शर्मा, साहिल, आशीष, देवेंद्र, कुशाल, अश्वनी, सचिन ने चार दिन पहले प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लिए फ्लैट में धोखाधड़ी की एक प्लाट कई लोगों को बेचा गया है। लोगों ने साथ करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। मंगलवार को इस मामले में मैक्स हाईट्स ड्रीम होम बिल्डर्स के एआर अरूण राठी ने अपनी कर्मी रश्मि पर आरोप लगाया कि उसने अपने पति शैलेश, रिश्तेदार ज्योत्सना सिंह, दीपक, वैभव फूड्स, मनोज इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर गड़बड़ी की है। जिस पर उन्होंने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अरूण राठी ने कहा कि कंपनी ने उन्हें फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए अधिकृत किया था। इन्होंने इसका गलत फायदा उठाया। उन्होंने जाली मोहर बनाकर व हस्ताक्षर कर लोगों के फ्लैट आगे भी बेच दिए। उन्होंने योजना के तहत 818 फ्लैट बनाए थे। जिनमें से 98 की गड़बड़ी सामने आ चुकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गुलशन भौरिया की टीम ने आरोपी रश्मि व उसके पति शैलेश को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली में आरोपियों के खातों को कराया जाएगा सीज
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गुलशन ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में मामला चार करोड़ से अधिक की ठगी का सामने आया है। हालांकि गहनता से जांच में यह राशि बढ़ सकती है। पुलिस टीम आरोपियों के दिल्ली के बैंक खातों को सीज कराएगी। साथ ही मामले में फरार आरोपी व जिन कंपनियों के नाम सामने आए हैं उनके रिकार्ड की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
डीएसपी के नेतृत्व में गठित की गई एसआईटी
बिल्डर कंपनी के फ्लैट बेचने के मामले में करोड़ों का घालमेल सामने आने के बाद एसपी राहुल शर्मा ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। डीएसपी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित की गई एसआईटी में इंस्पेक्टर गुलशन भौरिया के साथ ही आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी राजीव कुमार समेत सात लोगों को शामिल किया गया है। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है।
वर्जन
बिल्डर कंपनी की तरफ से मुकदमा दर्ज कराने के बाद मामले में आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच को एसआईटी का गठन किया गया है।
- इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली