{"_id":"669bf0c736c03bfc8c0405b1","slug":"accused-caught-with-2832-kg-hashish-sonipat-news-c-197-1-snp1003-121665-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 2.832 किलो चरस के साथ आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 2.832 किलो चरस के साथ आरोपी काबू
Sat, 20 Jul 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रोहतक की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव छतेहरा निवासी संतराज है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2.832 किलो चरस बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव छतेहरा में ग्रामीण अपने घर के बाहर मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ शिव कुमार की मौजूदगी में तलाशी लेकर ग्रामीण से चरस बरामद की। आरोपी संतराज के खिलाफ बरोदा थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन