{"_id":"6148dd8f8ebc3e70cf37e67d","slug":"accused-arrested-in-sonipat-after-buying-and-selling-stolen-scorpio-from-up-for-1-70-lakhs-sonipat-news-rtk6246261190","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से चोरी की स्कॉर्पियो को 1.70 लाख में खरीदकर बेचने सोनीपत आया आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से चोरी की स्कॉर्पियो को 1.70 लाख में खरीदकर बेचने सोनीपत आया आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनीपत में चोरी की गाड़ी सहित गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद
- फोटो : Sonipat
वाहन चोरी निरोधक स्टाफ ने चोरी करने वाले गिरोह के गुर्गे को चोरी की स्कॉर्पियो गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिल्ली व यूपी के रहने वाले दो लोगों से चोरी की गाड़ी को 1.70 लाख रुपये में खरीदी थी और बेचने के लिए सोनीपत लेकर आया था। गिरफ्तार आरोपी गांव रोहणा निवासी संजय है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उसके साथियों का पता लगा रही है।
वाहन चोरी निरोधक स्टाफ की टीम बहालगढ़ रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें पता लगा कि एक युवक चोरी की स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर यहां से गुजरने वाला है। उसके आधार पर टीम ने दीवान फार्म के पास चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर में एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई। उसे रुकवाकर कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सका। उसने बताया कि वह रोहणा गांव का रहने वाला संजय है। उसके पास इस समय गाड़ी के कागजात नहीं हैं। पुलिस ने गाड़ी को चेक किया तो पता चला कि इंजन व चेसिस के नंबर काटकर दोबारा से लगाए गए थे। उसके खिलाफ सेक्टर-27 थाने में चोरी का वाहन रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सेक्टर-27 थाना की पुलिस ने पूछताछ की तो संजय ने बताया कि इस गाड़ी को वह अपने साथी प्रदीप व अजीम से एक लाख 70 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। प्रदीप बुलंदशहर जिले के गांव गेसुपुर बरवाला का रहने वाला है। आज-कल वह गाजियाबाद के नेहरू नगर में रहता है, जबकि अजीम दिल्ली में सुंदर नगरी का रहने वाला है। उन्होंने 2020 में शाहाबाद डेयरी दिल्ली से इस गाड़ी को चोरी किया था। पुलिस ने बताया कि यह गाड़ी बिहार में पंजीकृत थी। साथ ही आरोपी ने बताया कि वह चोरी की अर्टिगा व स्विफ्ट कार को 2.80 लाख रुपये में खरीदकर लाया था। चोरी की गईं दोनों कार पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने संजय को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
वर्जन
आरोपी को चोरी की गाड़ी बेचने वाले दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। वहीं चोरी की गाड़ी खरीदने के आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।
- इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा, प्रभारी चोरी निरोधक स्टाफ