फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused arrested for stealing CCTV from railway station

रेलवे स्टेशन से सीसीटीवी चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Apr 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing CCTV from railway station
रेलवे स्टेशन से सीसीटीवी चोरी करने के आरोपियों का मेडिकल करवाने ले जाते आरपीएफ कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
रेलवे स्टेशन पर पैदल पारपथ (फुट ओवरब्रिज) पर लगा सीसीटीवी चोरी करने के आरोपियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से कैमरा बरामद कर उनको अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए अलग-अलग स्थानों पर 26 सीसीटीवी लगाए गए हैं। करीब 10 दिन पहले रात को चोरों ने पैदल पारपथ पर लगा सीसीटीवी चोरी कर लिया था। जिसका पता लगते ही पुलिस ने चोरों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए। स्टेशन पर लगे अन्य सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई, जिससे चोरों की पहचान की गई। आरपीएफ ने मंगलवार को सीसीटीवी चोरी करने के आरोप में विशाल नगर निवासी आकाश व गुरदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए सीसीटीवी चोरी किया था, जिसे कॉलोनी में ही एक दुकान पर बेच दिया। आरपीएफ ने दुकानदार मनोज को भी गिरफ्तार कर सीसीटीवी बरामद किया। बुधवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपियों के कब्जे से सीसीटीवी बरामद कर लिया है। जिस समय चोरी की वारदात हुई, उस समय कुछ कैमरे खराब थे। अब सभी कैमरों को ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed