{"_id":"6872c08cfd805b8a94088058","slug":"accused-arrested-for-kidnapping-and-demanding-money-sonipat-news-c-197-1-snp1001-139286-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अगवा कर रुपये मांगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अगवा कर रुपये मांगने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 13 Jul 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 36: सोनीपत में गोहाना थाना पुलिस की गिरफ्त में अपहरण का आरोपी। स्रोत पुलिस
सोनीपत। थाना सदर गोहाना की पुलिस ने युवक को अगवा करके रुपये मांगने के मामले में फरार पांचवें आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
आकाश निवासी गांव कासंडा ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी कि 7 जुलाई को शाम को वह और उनका बड़ा भाई विकास अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर खेत से घर कासंडा आ रहे थे। जब वे गांव कासंडा से 300-400 मीटर पहले पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल के सामने दो गाड़ियां और एक मोटरसाइकिल आकर रुकी।
उसके बड़े भाई विकास को जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया। इस वारदात में दीपक उर्फ ब्लैका, बिरजू, अजय, संदीप उर्फ भेड़ू और मंदीप सहित कई आरोपी शामिल थे। थाना सदर गोहाना की अनुसंधान टीम ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पांचवें आरोपी मंदीप निवासी खानपुर कलां को भी गिरफ्तार किया है।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।