{"_id":"68d842daa643fa2a170a4890","slug":"accused-arrested-for-filling-petrol-and-running-away-without-paying-six-other-cases-surfaced-sonipat-news-c-197-1-snp1001-142995-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भागा आरोपी गिरफ्तार, छह अन्य मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भागा आरोपी गिरफ्तार, छह अन्य मामले सामने आए
Sun, 28 Sep 2025 07:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:29 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। सिरसाढ़ मोड़ के निकट फिलिंग स्टेशन से कार की टंकी फुल कराकर बिना भुगतान किए भागने वाले आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव बरोदा निवासी प्रवीण उर्फ मोनू है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह इससे पहले गुरुग्राम और रोहतक में छह बार इसी तरह की वारदात कर चुका है। वह शराब के नशे में यह अपराध करता था।
गांव मुंडलाना निवासी अमित ने 22 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था कि वह सिरसाढ़ मोड़ स्थित शादीराम उदमी राम पेट्रोल पंप पर मैनेजर है। 21 सितंबर की रात को युवक गाड़ी में 5,450 रुपये का तेल डलवाकर भुगतान के लिए डेबिट कार्ड दिया मगर तुरंत गाड़ी स्टार्ट कर भाग गया।
एसीपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव बरोदा निवासी प्रवीण को गिरफ्तार गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने मामा की गाड़ी अपने पास रखता है। उसने गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। कार पर जो नंबर लिखा था वह सूरजकुंड में नौकरी करने वाले एक व्यक्ति की स्विफ्ट कार का निकला।
विज्ञापन
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने गुरुग्राम के एक ही पेट्रोल पंप से पांच बार और रोहतक में एक बार टंकी फुल कराकर भुगतान किए बिना गाड़ी लेकर भाग चुका है। सिरसाढ़ की घटना में उसने जो डेबिट कार्ड दिया था वह भी नकली निकला।