{"_id":"6313a65660a3603c1a797666","slug":"accused-arrested-for-extorting-rs-2-crore-and-jewelery-from-35-people-sonipat-news-rtk6569933133","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 लोगों से दो करोड़ रुपये और आभूषण ऐंठने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 लोगों से दो करोड़ रुपये और आभूषण ऐंठने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। इंडियन कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी और मयूर विहार के करीब 35 लोगों से चिटफंड (कमेटी डालने) के नाम पर करीब दो करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से गांव सरगथल फिलहाल शास्त्री कॉलोनी का रहने वाला मुकेश कुमार है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 7 सितंबर तक रिमांड पर लिया है। ठगी करने वालों ने चिटफंड के नाम पर रुपये ले लिए और फिर 10 प्रतिशत का ब्याज देने के नाम पर उस धनराशि को अपने पास ही रख लिया। आरोप है कि 12 परिवारों के आभूषण भी आरोपियों ने ले रखे हैं।
कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी में शास्त्री कॉलोनी की दीपक कुमारी ने शहर के रहने वाले मुकेश कुमार, दर्शना, बलराम, सुनीता, कृष्णा, अंजली और दीपांशु के खिलाफ चिटफंड के नाम पर दो करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि 35 से अधिक पीड़ितों के साथ ठगी हुई है। यह संख्या और अधिक भी हो सकती है। दीपक कुमारी, सतबीर सिंह, पूनम, दया किशन, सत्यनारायण, प्रवीन कुमार, जसवीर सिह, गुड्डी देवी और पूनम, चांदनी, मंजू, ईशवंती, सुमन, निर्मला, कृष्णा, पूनम, मंजीत, बिमला, रोशनी व रानी ने एसपी को बताया था कि आरोपियों ने चिटफंड के नाम पर पहले रुपया जमा कराया, फिर उनको 10 फीसदी की दर पर मोटा ब्याज देने का झांसा दिया गया था। उसके साथ ही आरोपियों ने उनके पैसों को हड़प लिया था। अब रुपये वापस मांगने पर पीड़ितों को ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। उनके आभूषणों को एक बैंक में गिरवी रखकर ऋण ले लिया गया है। आरोपियों ने अपने बेटे को कनाडा भेज दिया है। आरोपी 3 जून को घर पर ताला लगाकर भाग गए थे। बाद में 16 जून को उनके खिलाफ की झूठी शिकायत चौकी में दे दी। लोगों ने एसपी को शिकायत दी थी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
कोर्ट काम्पलेक्स चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह की टीम ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। उससे गहनता से पूछताछ कर पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा। आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।