फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused arrested for demanding lakhs of rupees by pressurizing

दबाव डालकर लाखों रुपये मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Feb 2022 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for demanding lakhs of rupees by pressurizing
हनुमान नगर की रहने वाली महिला ने चार युवकों पर फाइनेंस का काम करने व उसके पति पर दबाव बनाकर लाखों रुपये मांगने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उन्हें पैसे देने के लिए उसका पति प्लाट तक बेच चुका है। अब भी छह लाख रुपये मांग रहे हैं। उसके पति ने डरकर जहर खा लिया था। मुश्किल से उनकी जान बची थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हनुमान नगर की सोमी देवी ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका पति नरेंद्र परचून की दुकान चलाता है। उसको कई साल पहले 30 हजार रुपये की जरूरत थी। वह ब्याज पर रुपया देने वाले सोनू, मिंकुल, काला और नीटू से पैसे ले आया। आरोपियों ने ब्याज बढ़ाकर उसे लाखों रुपये कर दिया। उन्हें पैसे चुकाने के लिए उसके पति नरेंद्र ने पहले अपना 25 वर्ग गज और उसके बाद 80 वर्ग गज का मकान बेचकर लाखों रुपये दे दिए। उसके बाद भी वह लाखों रुपये मांग रहे हैं। सप्ताहभर पहले उसके पति को धमकी दी गई तो उन्होंने जहर खा लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी नरेंद्र उर्फ काला को काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed