{"_id":"664647d07683d93b8b0b47f2","slug":"accused-arrested-for-cheating-rs-470-lakh-on-the-pretext-of-getting-a-job-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118351-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.70 लाख ठगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.70 लाख ठगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Thu, 16 May 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
राई। कुंडली थाना पुलिस ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक जिले के महम निवासी जयबीर है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव खुर्मपुर निवासी सतीश ने 14 सितंबर, 2022 को कुंडली थाने में शिकायत दी थी कि वह और एक महिला प्रधानमंत्री कौशल योजना के तहत कुंडली बॉर्डर ब्रांच में काम सीख रहे थे। वहीं पर काम करने वाले रोहतक के महम निवासी जयबीर से उनकी मुलाकात हुई थी। जिसके कहने पर उन्होंने 10 सदस्यों का दाखिला करवाया। जयबीर ने सभी से कहा था कि वह रोजगार कार्यालय के तहत चतुर्थ श्रेणी पद पर नौकरी भी लगवाते हैं। जिसके झांसे में आकर उन्होंने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर जयबीर को 4.70 लाख रुपये दिए थे। पैसे वापस मांगने पर उसने धमकी दी। इस पर कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी जयबीर को गिरफ्तार किया है और उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।