फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused arrested for cheating in the name of sending people abroad

Sonipat News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 07:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 May 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of sending people abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)। थाना सदर पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी गांव अलेवा खांडा, जींद निवासी रोशनलाल को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 नवंबर 2025 को गांव मुंडलाना निवासी देवेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उन्होंने भतीजे राहुल को पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजने के लिए रिश्तेदार रोशन से फोन पर बात की थी। एक सप्ताह बाद रोशन विदेश भेजने वाले दलला वेदप्रकाश, बलवंत व अमित को लेकर आया।
विज्ञापन

वेदप्रकाश ने दुबई में रहने वाले अपने बेटे अरुण से फोन पर बात करवाई। उसने आश्वासन दिया कि आपका बेटा 3 से 4 महीने में पढ़ाई के बेस पर अमेरिका पहुंच जाएगा। इस दौरान 51 लाख रुपये में अमेरिका भेजने की बात हुई। इसके बाद राहुल को दिल्ली ले जाकर पेपर तैयार करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिसंबर 2023 को वेदप्रकाश, उसका भाई बलवंत, अमित व रोशन उनके घर पर आए और 10 लाख रुपये नकद लेकर गए। दिल्ली से बैंकॉक जाने का टिकट भेज दिया जो डुप्लीकेट निकला। उसके बाद दोबारा 30 दिसंबर को टिकट बुक कराया।
उसके बाद वह रोशन के साथ 31 दिसंबर की शाम 10 लाख रुपये अरुण के घर गांव सिद्धपुर देकर आए। अरुण से फोन पर बात की और उसने बोला कि आपका बेटा बैंकॉक पहुंच गया है। इसके बाद 23 जनवरी 2024 को 8 लाख रुपये अरुण के घर देकर आए।
फरवरी में फिर से 5 लाख रुपये वेदप्रकाश के घर पर देकर आए। 26 अप्रैल 2024 को बैंकॉक से दुबई का टिकट कराया गया। राहुल को दुबई भेज दिया गया। जुलाई तक उसको दुबई में रोक कर रखा गया। 10 लाख रुपये लेने के लिए राहुल का पासपोर्ट गिरवी रख दिया।
राहुल को खाना देना बंद कर दिया। इसके बाद साढ़े 5 लाख रुपये वेदप्रकाश व उसके भाई बलवंत ने उनके घर से लेकर गए। इस प्रकार कुल मिलाकर 40 लाख रुपये आरोपी को दे चुके थे। इसके बाद जुलाई में बेटे को दुबई से लीबिया भेज दिया कर कमरे में रोक दिया।
इसके बाद धमकी भरी रिकॉर्डिंग भेजकर अरुण बोला कि और पैसे दो नहीं तो बेटे राहुल को जान से मार देंगे। इस पर 8 लाख रुपये अरुण के कहने पर डाल दिए। उसके बाद अरुण व वेदप्रकाश से बात हुई और रोशन उनके घर आकर 4 लाख रुपये नकद लेकर गया।

13 अक्तूबर 2024 को राहुल का वीजा खत्म होने का आखरी दिन था। इसके चलते उन्होंने लीबिया में जिसके पास राहुल को रखा गया था उससे बात की। उसने साढ़े 7 लाख रुपये में बात की। 13 अक्तूबर 2024 को उसने राहुल का भारत के लिए टिकट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed