{"_id":"67644c2a0cf039d3bf0ef276","slug":"accused-arrested-for-breaking-car-window-and-stealing-cash-and-jewellery-sonipat-news-c-197-1-snp1003-129528-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार का शीशा तोड़ कर नकदी व आभूषण चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार का शीशा तोड़ कर नकदी व आभूषण चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 19 Dec 2024 10:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड स्थित उत्सव ढाबे पर खाना खा रहे एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़ कर नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में क्राइम यूनिट गन्नौर ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिसार जिले के गांव खांडा फिलहाल रामसिंह कॉलोनी निवासी प्रदीप है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में किया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी मानव ने 3 दिसंबर को शिकायत दी थी कि वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। वह गन्नौर के उत्सव ढाबे पर खाना खाने रुके थे। उस दौरान एक बाइक उनका पीछा करती आ रही थी। वह जब खाना खा रहे थे तो बाइक सवार युवकों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और बैग लेकर भाग गए थे। बैग में 15 हजार रुपये और सोने के आभूषण थे। इस पर गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब क्राइम यूनिट गन्नौर ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।