{"_id":"666dccedc57c9f26ba04f00d","slug":"accused-arrested-along-with-stolen-car-sonipat-news-c-197-1-snp1007-119737-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चोरी की कार सहित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चोरी की कार सहित आरोपी गिरफ्तार
Sat, 15 Jun 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। क्राइम यूनिट गन्नौर की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को चोरी की कार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय उर्फ जीता उर्फ कद्दु निवासी हिसार के जिला बिठमड़ा का रहने वाला है। वह हाल में दिल्ली के गांव सिंघु में रह रहा है। टीम को सूचना मिली की आरोपी अजय गांव गुमड़ से गन्नौर की तरफ चोरी की कार को बेचने की योजना के साथ आ रहा है। जिसके बाद क्राइम यूनिट गन्नौर की टीम ने गुमड़ रोड स्थित बीएसटी के सामने नाकाबंदी कर अजय उर्फ जीता उर्फ कद्दू को चोरी की कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया। कार के आगे व पीछे की नंबर प्लेट भी नहीं थी। जांच में सामने आया कि कार की चोरी का मुकदमा दिल्ली के थाना सीमापुरी में दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन