फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accusation... when the accused was caught, his father rescued him

Sonipat News: आरोप... पकड़ने पर आरोपी को पिता छुड़ा ले गयाद

Sun, 23 Mar 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Accusation... when the accused was caught, his father rescued him
सोनीपत। गांव भठगांव में दिव्यांग युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मुख्य आरोपी को पकड़कर उससे चाकू छीन लिया था। बाद में बाहर खड़ा आरोपी का पिता व उनका पड़ोसी अंदर आए और उसे छुड़ाकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पिता के बयान पर मुख्य आरोपी समेत उनके पिता व पड़ोसी को भी नामजद किया है।
गांव भठगांव मालियान निवासी राज सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया है कि उनका छोटा बेटा कुलदीप (41) अविवाहित था। बड़े बेटे महाबीर सिंह की शादी हो चुकी है। शनिवार देर शाम वह, उनका बेटा कुलदीप, पत्नी तारा देवी, पुत्रवधू ममतेश व पोता हार्दिक घर पर थे। तभी गांव के डूंगरान पाना का नवीन उनके घर आया।
विज्ञापन

उसने अंदर आकर कहा कि कुलदीप उनके कहे के अनुसार उनकी मनी ट्रांसफर की दुकान पर काम नहीं कर रहा। अगर वह काम नहीं करेगा तो वह उसे मार देगा। उनके बेटे ने दो माह नवीन के साथ काम किया था और अब काम नहीं कर रहा था। नवीन की आवाज सुनकर कुलदीप आंगन में आ गया। तभी नवीन उसे पकड़कर मेन गेट की तरफ ले गया। उसने अपने पिट्ठू बैग से चाकू निकाला और कुलदीप के कंधे पर गर्दन के पास वार कर दिया। उन्होंने पकड़ लिया और चाकू छीनकर पशुओं के चारा डालने की खोर में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज सिंह का आरोप है कि तभी नवीन का पिता कृष्ण व उनका पड़ोसी तकदीर उनके घर में आए। वह अन्य लड़के के साथ बाइक पर बाहर खड़े थे। उन्होंने अंदर आकर जबरन नवीन को छुड़ा लिया और साथ लेकर भाग गए।

नवीन भागते हुए पूरे परिवार को मारने की धमकी देकर गया है। वह कुलदीप को लेकर अस्पताल में पहुंचे तो बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले में नवीन के साथ ही कृष्ण, तकदीर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तकदीर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed