{"_id":"68950a92f4867ac133000a40","slug":"accusation-of-occupation-of-panchayat-land-villagers-demanded-action-from-the-administration-sonipat-news-c-197-1-snp1001-140431-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पंचायती जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पंचायती जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
Fri, 08 Aug 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो :01: सोनीपत में लघु सचिवालय के बाहर रोष जताते गांव तिहाड़ मलिक के ग्रामीण। संवाद
सोनीपत। गांव तिहाड़ मलिक में पंचायती जमीन पर किए गए कब्जे को लेकर ग्रामीणों में रोष है। आरोप है कि भूमि पर आंबेडकर भवन की चहारदीवारी के निर्माण के लिए ग्रांट स्वीकृत हो चुकी है। उसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया है।
वीरवार को लघु सचिवालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आंबेडकर भवन का निर्माण होना है। 2 मई को संबंधित भूमि की पैमाइश भी कराई गई थी। सरपंच, गिरदावर, नंबरदार, चौकीदार समेत अन्य ग्राम स्तर के जिम्मेदार लोगों के सामने पैमाइश हुई। इसकी रिपोर्ट आ चुकी है। उस जमीन पर कुछ लोगों ने कुरड़ी डाल रखी है।
ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच और प्रशासन की ओर से कई बार मुनादी करवाई गई, साथ ही मौखिक रूप से भी समझाया गया कि पंचायती जमीन खाली करें। इसके बाद आंबेडकर भवन का निर्माण कार्य शुरू हो सके, लेकिन उन्होंने हर बार अनदेखी की और जमीन खाली नहीं की है।
विज्ञापन
प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें मजबूरन पुलिस प्रशासन का सहयोग लेना पड़ेगा। प्रयासों के बावजूद भी कब्जा नहीं हटाया जा सका है। ग्रामीणों ने मांग की है कि कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जमीन को जल्द से जल्द खाली करवाकर विकास कार्य की राह में आ रही बाधा को दूर किया जाए। इस दौरान ब्लॉक समिति सदस्य मुकेश कुमार, विजय कुमार, अरविंद, राजेश, ताराचंद, कुलदीप सिंह, विक्रम, उदय सिंह, मीनाक्षी, सुमित्रा, मंजू, रीना, देवी सिंह, रोशन, इंद्रावती, कमला, संतरा व सुदेश ने रोष जताया।