फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accusation of building a road on bare soil... Officials unavailable, so an empty chair was worshipped.

Sonipat News: मिट्टी पर सड़क बनाने का आरोप....अधिकारी नहीं मिले तो खाली कुर्सी की उतारी आरती

Wed, 30 Sep 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Accusation of building a road on bare soil... Officials unavailable, so an empty chair was worshipped.
बड़वासनी से ट्रिपल आईटी तक सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर छह दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

- डेढ़ घंटे तक कार्यालय में अधिकारियों का इंतजार करते रहे ग्रामीण, जताया रोष
फोटो 06:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव बड़वासनी से ट्रिपल आईटी तक बनाई जा रही सड़क के निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण मिट्टी के ऊपर ही कर दिया गया और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। प्रदर्शन के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक एक्सईएन, एसडीओ और जेई के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों का रोष बढ़ गया। अधिकारियों की गैरमौजूदगी के विरोध में जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने ग्रामीणों के साथ एसई कार्यालय में खाली कुर्सी रखकर उसकी आरती उतारी और अनोखे तरीके से विरोध जताया।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण नहीं किया। ठेकेदार ने मिट्टी के ऊपर ही सड़क बना दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक्सईएन प्रशांत कौशिक से शिकायत की गई थी। उन्होंने अगले दिन खराब सड़क को उखाड़कर दोबारा बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सड़क पहले भी बनाई गई थी, लेकिन कुछ महीने बाद ही टूट गई थी। अब दोबारा निर्माण में भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर महज खानापूर्ति की गई है। उन्होंने विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और अधिकारियों पर ठेकेदारों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यालय पर लगाएंगे ताला
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर ताला लगाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान निगम पार्षद राजेश मलिक, राजेश शर्मा, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र, राजेश, कुलदीप, संदीप, राजबीर, सुमित सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

--
मेडिकल अवकाश पर होने के कारण मैं कार्यालय नहीं आ सका। गांव बड़वासनी से ट्रिपल आईटी तक सड़क निर्माण में जहां -जहां कमियां मिली हैं, वहां पर ठेकेदार से सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed