फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accountant beaten with pistol in courier office, Rs 5.17 lakh looted in 32 seconds

Sonipat News: कूरियर कार्यालय में एकाउंटेंट को पिस्तौल दिखाकर पीटा, 32 सेकेंड में लूटे 5.17 लाख रुपये

Fri, 16 Feb 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Accountant beaten with pistol in courier office, Rs 5.17 lakh looted in 32 seconds
सोनीपत। बहालगढ़ रोड पर सेक्टर-12 में स्थित कूरियर कंपनी के कार्यालय में घुसे दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर काबू करने के बाद एकाउंटेंट को पीटा और 5.17 लाख रुपये की नकदी लूट ले गए। बदमाशों ने महज 32 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। दोनों बदमाश हेलमेट पहनकर आए थे जिससे उनका चेहरा दिखाई नहीं दिया। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। मामले की शिकायत सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी व सीआईए की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बहालगढ़ रोड पर डिलीवरी एंड कूरियर के नाम से कार्यालय है। कार्यालय में मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के रामपुर मनिहार कस्बा फिलहाल सेक्टर-12 निवासी रितिक एकाउंटेंट का काम देखते हैं। रितिक प्रतिदिन सुबह पांच बजे कार्यालय खोलते हैं। वह शुक्रवार सुबह भी कार्यालय में पहुंचे थे। कार्यालय खोलने के कुछ समय बाद दो युवक कार्यालय में घुसे। रितिक ने बताया कि युवकों ने सिर पर हेलमेट लगा रखा था। दोनों ने अंदर आते ही उसके ऊपर पिस्तौल तान दी और उनकी पिटाई की। उन्होंने कार्यालय में रखी तिजोरी में कोड भरवाकर उसे खुलवा लिया। इसके बाद वह 5.17 लाख रुपये की नकदी लूटकर निकल गए। युवक बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। रितिक ने मामले की जानकारी अधिकारियों व पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-27 थाना प्रभारी जय भगवान व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची जांच की। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी है। युवक रितिक पहले यहां डिलीवरी ब्वॉय था और अब कार्यालय में बैठता है।
विज्ञापन




महज 32 सेकेंड में दिया वारदात को अंजाम

बदमाशों ने महज 32 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। वह सुबह 5 बजकर 18 मिनट 27 सेकेंड पर कार्यालय में पहुंचते हैं। सीसीटीवी में दिख रहा है कि वह रितिक पर पिस्तौल तानने के बाद उसे थप्पड़ मारते हैं। इसके बाद तिजोरी खुलवाते हैं। तब भी उसे थप्पड़ मारते हैं। तिजोरी खुलते ही राशि के पैकेट उठाते हैं और 5 बजकर 18 मिनट 59 सेकेंड में भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लगातार सामने आ रही लूटपाट की वारदात

-14 फरवरी की देर रात सिक्योरिटी गार्ड को शराब की टूटी बोतल से डराकर नकदी लूटी।

-12 फरवरी की देर रात को युवक से पिस्तौल के बल पर नकदी लूटी।

-12 फरवरी की देर रात गोहाना में हवलदार को गोली मारकर कार लूटी।

-10 फरवरी की रात को बहालगढ़ में दुकानदार को गोली मारकर एक लाख से अधिक लूटे।

-9 फरवरी को कच्चे क्वार्टर बाजार में स्वर्णकार से लूट का प्रयास, पकड़े जाने पर आरोपी ने जहर पीकर जान दी।

-4 फरवरी को खरखौदा में निजी अस्पताल की नर्स से पर्स व मोबाइल छीना।

-1 फरवरी को पीपली के पास बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर से 10 हजार रुपये लूटे।

वर्जन

कूरियर कंपनी के कार्यालय में लूट की सूचना मिलने पर गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी मिली है जिसे कब्जे में लिया गया है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में किसी जानकार की भूमिका हो सकती है। हर पहलू पर जांच कर रहे हैं।-

नरसिंह, एसीपी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed