फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Account opened in bank by fake signature, transaction of lakhs of rupees done

Sonipat News: फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में खुलवाया खाता, किया लाखों रुपये का लेनदेन

Wed, 12 Jul 2023 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Account opened in bank by fake signature, transaction of lakhs of rupees done
गोहाना। दोस्त के दस्तावेज पर बैंक में खाता खुलवाकर लाखों रुपये का लेनदेन करने का मामला सामने आया है। गोहाना के अरविंद ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी दोस्त गौरव ने उनकी पासबुक और चेक बुक अपने पास रख ली और जब पीड़ित ने चेकबुक व पास बुक वापस मांगी तो बहाने बनाकर देने से मना कर दिया। पीड़ित अरविंद का आरोप है कि आरोपी गौरव ने उसके फर्जी हस्ताक्षर कर और पहचान, प्रमाण पत्र बनवाकर उसके नाम से खाता खुलवाया है और बैंक खाते से लाखों रुपये का लेनदेन किया गया। उसके खाते से लगभग 52 लाख रुपये का लेनदेन किया गया। जब उसके पास आयकर विभाग के नोटिस आए तो उसे मामले का पता लगा है। पीड़ित का कहना है कि वह अपने हस्ताक्षर अंग्रेजी में करते हैं। आरोपी ने हिंदी में फर्जी हस्ताक्षर किए थे। पीड़ित अरविंद ने मामले में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। अब न्यायालय के आदेश पर शहर थाना मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed