{"_id":"57ec18cf4f1c1b85745741d2","slug":"accident-traffic-road-red-light-injured-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार कर रहे युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार कर रहे युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जिला कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में खनन राज्य मंत्री नायब सैनी द्वारा शहर के ट्रैफिक सिग्नल को दुरुस्त करने के आदेश 15 दिन बाद भी फाइलों से बाहर नहीं आ सके हैं, दूसरी तरफ बुधवार सुबह दिल्ली से सोनीपत आए दो युवक महाराणा प्रताप चौक पर सिग्नल के चक्कर फंस गए। दोनों सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार करने लगे। पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से मेडिकल कालेज खानपुर रेफर कर दिया गया।
शहर में बढ़ते यातायात को देखते हुए फरवरी 2014 में करीब 30 लाख रुपये खर्च कर गीता भवन चौक, कालुपुर चुगी, महाराजा अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाए गए थे, जो कुछ महीनों के बाद खराब हो गए थे। ट्रैफिक सिग्नल को चालू करवाने की बजाय निगम के अधिकारियों ने निगम एरिया में आने वाले नेशनल हाईवे पर बीसवां मिल चौक और मुरथल फ्लाईओवर के नीचे 18 लाख खर्च कर रेड लाइट लगवा दी। इनमें से बीसवां मिल चौक की रेड लाइट चालू हो पाई है। 14 सितंबर को जिला कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में खनन राज्य मंत्री नायाब सिंह सैनी ने मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारी एडीसी को मामलेे की जांच के आदेश दिए थे, लेकिन आदेश अभी तक कागजों से बाहर नहीं आए हैं। रेड लाइट अभी तक पहले की तरह खराब हैं।
समझदारी पड़ गई भारी, पीछे से टेंपो ने मारी टक्कर
सिविल अस्पताल पहुंचे दिल्ली निवासी देवेंद्र और योगेश ने बताया कि वे सोनीपत एक निजी कंपनी में जरूरी कार्य से आए थे। महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे। आगे ट्रैफिक लाइट दिखी। सामने पुलिसकर्मी खड़ा था। ग्रीन सिग्नल के इंतजार में अचानक बाइक रोक दी। तभी पीछे से टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सड़क पर जा गिरे। बाद में पता चला कि सिग्नल तो काम ही नहीं कर रहे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
गीता भवन और छोटूराम चौक पर जा चुकी दो की जान
शहर के बीचों-बीच गुजरने वाले गीता भवन चौक पर भीड़ रहती है, जहां पुलिस को भी ट्रैफिक सिग्नल खराब होने के कारण ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए दिनभर पसीना बहाना पड़ता है। पिछले दिनों गीता भवन चौक पर एक निजी बस ने बाइक सवार को कुचल दिया था, जिसकी मौके पर मौत हो गई थी। इसके बाद ईद के दिन छोटूराम चौक पर निजी बस ने पिता-पुत्र को टक्कर मार दी थी, जिसमें युवक की मौत हो गई थी।
जल्द ट्रैफिक सिग्नल चालू करवाए निगम : एएसपी
शहर के ज्यादातर ट्रैफिक सिग्नल खराब हैं। इस ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिस पर अतिरिक्त दबाव आता है। निगम जल्द सिग्नल चालू करवाए। पुलिस उसी हिसाब से ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए तैयार है।
डीके भारद्वाज, एएसपी सोनीपत
पावर से चालू करेंगे सिग्नल, नहीं मिली अभी रोड उखाड़ने की अनुमति
रेड लाइटों को चालू करने के लिए सौर ऊर्जा की प्लेट लगवाई गई थी, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सकी। अब निगम बिजली की लाइन बिछाकर सिग्नल चालू करवाना चाहता है। लेकिन इसके लिए अभी बीएंडआर से सड़क तोड़ने की अनुमति नहीं मिली है।
-टीएल शर्मा, एसई नगर निगम
जांच अधिकारी एडीसी शिव प्रसाद शर्मा से सीधी बातचीत
सवाल- ट्रैफिक सिग्नल अब तक चालू नहीं हो सके?
जवाब- जल्द चालू करवाया जाएगा
सवाल- दो लोगों की जान जा चुकी है, दो आज हादसे में घायल हो गए। कब तक सिग्नल ठीक होंगे?
जवाब- मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है
सवाल- मीटिंग में मंत्री नायाब सैनी ने 15 दिन पहले जांच के आदेश दिए थे। फिर भी धरातल पर कार्रवाई नहीं?
जवाब- आप जगह बताएं, ट्रैफिक सिग्गल चालू करवा दिए जाएंगे।
सवाल- 15 दिन में निगम ने सिग्नल चालू करवाने के लिए क्या कदम उठाए।
जवाब- अधिकारियों से रिपोर्ट बनवाई जा रही है।