{"_id":"66e365485c1bc6d02400f464","slug":"accident-three-workers-died-due-to-suffocation-in-the-tank-built-to-prepare-molasses-one-critical-sonipat-news-c-197-1-snp1001-124442-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हादसा.. सीरा तैयार करने को बनाए टैंक में दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हादसा.. सीरा तैयार करने को बनाए टैंक में दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत, एक गंभीर
Fri, 13 Sep 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित हुकम चंद मंडी के पास तंबाकू के गोदाम में सीरा तैयार करने के लिए बनाए गए टैंक में उतरे तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई। वह रस्सी टूटने से टैंक में गिरी बाल्टी को निकालने के लिए टैंक में गए थे। पहले एक श्रमिक नीचे उतरा था, उसके बाहर नहीं आने पर दो अन्य बचाव में गए तो उनकी भी मौत हो गई। पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने टैंक तोड़कर तीनों को बाहर निकाला।
हुकम चंद मंडी के पीछे एफसीआई गोदाम के बीच गली में पंकज गर्ग का गुप्ता तंबाकू कंपनी के नाम से गोदाम है। पंकज गर्ग की फव्वारा चौक के पास तंबाकू की दुकान है। गोदाम में तंबाकू तैयार किया जाता है। इसमें भूमिगत टैंक बनाया गया है, जहां पर तंबाकू में डालने के लिए गुड़ से सीरा तैयार किया जाता है। टैंक में वेंटीलेशन की जगह नहीं थी। वीरवार दोपहर को गोदाम में उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के गांव आटा निवासी अरुण (37) व ओमपाल (38) और अन्य श्रमिक काम कर रहे थे। इसी दौरान टैंक से सीरा निकालते समय रस्सी टूटने से बाल्टी टैंक में जा गिरी। श्रमिक सीढ़ी लगाकर टैंक से बाल्टी निकालने लगे।
सबसे पहले अरुण सीढ़ी लगाकर बाल्टी निकालने के लिए टैंक में उतरा। टैंक में उस समय गैस बनी हुई थी, जिसके प्रभाव में आकर वह बेहोश होकर गिर पड़े। बाहर खड़े ओमपाल और अन्य ने आवाज दी तो अरुण ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद ओमपाल उसे निकालने के लिए टैंक में उतरे तो वह भी बेहोश होकर अंदर ही रह गए। इसी दौरान लोगों की वहां भीड़ लग गई। गांधी नगर निवासी सतीश कुमार (42) टैंक से ओमपाल व अरुण को निकालने के लिए उतरे तो वह भी अंदर ही रह गए। इस पर मीनाक्षी कॉलोनी निवासी जसमीर रस्सी बांधकर टैंक में उतरे तो उनका दम घुटने लगा। उन्होंने आवाज देकर खुद को बाहर निकालने को कहा। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीड़ एकत्रित देखकर जीआरपी चौकी के प्रभारी बलवान सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शहर थाना गोहाना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दमकल विभाग की टीम को बुलाया। जेसीबी से गोदाम और टैंक की दीवार तोड़ी गई। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने तीनों को टैंक से निकालकर नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हुकमचंद मंडी के पीछे तंबाकू के गोदाम में सीरा तैयार करने के लिए बनाए गए टैंक में दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, थाना शहर, गोहाना