फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat Road Accident News: Two Delhi Police Inspectors Killed, Car Hits Truck

Sonipat Accident: नेशनल हाईवे 44 पर हादसा; दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत, ट्रक में पीछे से टकराई कार

Tue, 09 Jan 2024 10:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 Jan 2024 10:44 AM IST
सार

Sonipat Car Accident: सोनीपत में ट्रक-कार की टक्कर में दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास हुआ है। दोनों इंस्पेक्टर रात को किसी काम से दिल्ली से सोनीपत आ रहे थे।

विज्ञापन
Sonipat Road Accident News: Two Delhi Police Inspectors Killed, Car Hits Truck
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास देर रात आगे चल रहे ट्रक में टकराने से कार सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई। हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। हादसे में कार ट्रक में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त होकर ढांचा बन गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित गांव दादनपुर निवासी दिनेश बेनीवाल और जींद के नरवाना निवासी रणबीर चहल दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर थे। दिनेश बेनीवाल दिल्ली के हैदरपुर नॉर्थ वेस्ट स्पेशल सेल में और रणधीर चहल आदर्श नगर थाना दिल्ली में नियुक्त थे। दोनों देर रात वेन्यू कार में सवार होकर दिल्ली से सोनीपत की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार को दिनेश बेनीवाल चला रहा था। जब वह देर रात साढ़े 11 बजे कुंडली से आगे प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे तो अचानक उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे कार ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सूचना के बाद कुंडली थाना से एसआई कटार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी के अनुसार
देर रात प्याऊ मनियारी के पास हादसे में कार सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मामले में जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed