{"_id":"582cb03f4f1c1bf23c8fe190","slug":"accident-car-cycle-death-police-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल खुर्द गांव के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं, कार भी सड़क किनारे पलट गई। इससे कालेज के सात विद्यार्थी घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से एक को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया।
गांव कुमासपुर निवासी कृष्ण बुधवार दोपहर साइकिल पर जा रहा था। नांगल खुर्द के पास एक तेज रफ्तार कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार भी सड़क किनारे पलट गई, जिससे कार सवार सात विद्यार्थी घायल हो गए। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां कृष्ण को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार सवार दिल्ली के रामबाग का रहने वाला शुभम, कविश, दिल्ली के शास्त्री नगर निवासी आकाश, रोहिणी निवासी दीपताक्षी, कामाक्षी, दिल्ली के तिलकनगर का रहने वाला साहिल व मृदुल घायल हो गए। घायल शुभम को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। मुरथल थाना पुलिस ने कृष्ण का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, कार चालक आकाश के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
खाना खाकर लौट रहे कार सवार विद्यार्थी
कार सवार सभी विद्यार्थी नरेला के सीपेजी कालेज के बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र हैं। सभी विद्यार्थी जीटी रोड पर भिगान स्थित होटल में खाना खाने के आए थे। यहां खाना खाकर लौटते समय हादसा हो गया। गाड़ी चालक आकाश कार को तेज गति से चला रहा था। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार का मीटर 130 की गति पर थमा हुआ है।
विज्ञापन
राहगीर को बस ने कुचला
एक अन्य हादसे में भिगान चौक के पास सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को बस ने कुचल दिया। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त गांव दातौली निवासी महेंद्र के रूप में हुई है। वह अपने बेटे मुकेश के साथ भिगान चौक के पास अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।