फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Absconding in the case of snatching money, five accused arrested

Sonipat News: रुपये छीनने के मामले में फरार, पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 30 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Absconding in the case of snatching money, five accused arrested
सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने रुपये छीनने के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनका चालान कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना कुंडली पुलिस ने रुपये छिनने की घटना में प्रकाश में आए आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुबीन खान निवासी औखला वेस्ट दिल्ली, अक्षय उर्फ गोलू निवासी छपरा बिहार, क्रिश उर्फ चिट्टी निवासी जिला बागपत उत्तर प्रदेश, यश उर्फ छोशू निवासी इटावा उत्तर प्रदेश व समीर उर्फ दुर्लभ निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश शामिल हैं। वर्तमान में सभी कुंडली में रह रहे थे। 12 जुलाई को अर्जुन निवासी गांव करेली जिला मुंगेर बिहार हाल नाथुपुर कुंडली ने शिकायत दी है कि नाथूपूर से ड्रेन की पटरी के रास्ते प्याउ मनियारी के पास एक बाइक आई, जिस पर दो लड़के सवार थे। इन्होंने उनके सामने अपनी बाइक रोकी मेरे 15 हजार रुपये छीनकर भाग गये। 18 दिन की जांच के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed