फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Absconding accused in murder case arrested

Sonipat News: हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Absconding accused in murder case arrested
फोटो। : एसयूएजी टीम की गिरफ्त में हत्यारोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : samvad
खरखौदा। स्पेशल यूनिट एंटी गैंगस्टर सेक्टर सात की टीम ने बरोणा में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे ग्यारहवें आरोपी प्रदीप निवासी गांव बरोणा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



16 सितंबर को बरोणा गांव की रहने वाली कमला ने शिकायत दी थी कि वर्ष 2017 में गांव के कुख्यात रवि उर्फ लांबा ने उनके छोटे बेटे की हत्या की थी। वह अभी भी रंजिश रखता है। अब उसने उनके बड़े बेटे बृजेश की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

कमला ने आरोप लगाया था कि रवि उर्फ लांबा ने संदीप, सोनू, संदीप, मामन व एक अन्य के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरोणा गांव के रवि उर्फ लांबा और रवि उर्फ मुनिया में कई वर्षों से टकराव चला आ रहा है जोकि खूनी संघर्ष में बदल चुका है। सोनीपत की क्राइम यूनिट ने दस आरोपियों सचिन, राहुल, सचिन, जयदीप, संदीप, जोगिंद्र, आकाश, शान मोहमद, अकील व रवि उर्फ लांबा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब प्रदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed