फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Abhinav and Megha punched the gold medal

Sonipat News: राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में अभिनव श्रीवास्तव व मेघा ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 15 Jan 2023 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Abhinav and Megha punched the gold medal
अभिनव और मेघा ने लगाया स्वर्ण पदक पर पंच
विज्ञापन

सीबीएसई की राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के समापन पर हुई कई रोचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। ऋषिकुल विद्यापीठ में तीन दिवसीय सीबीएसई राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। लड़कों के अंडर-17 आयु वर्ग के 80 किग्रा भार वर्ग में अभिनव श्रीवास्तव और लड़कियों के इसी आयु वर्ग में 75 किग्रा भारवर्ग में मेघा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंतिम दिन कई रोचक मुकाबले हुए।
अंडर-17 आयु वर्ग के 60 किग्रा भार वर्ग में प्रियांशु ने स्वर्ण, विपिन यादव ने रजत, बी कैलेश व विपिन वत्स ने कांस्य पदक जीता। 65 किग्रा भार वर्ग में लोकेश सांगवान ने स्वर्ण, सिद्घार्थ ने रजत, हर्ष सिंह व खुशाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 70 किग्रा भार वर्ग में राहुल कुंडू ने स्वर्ण पदक, अनिरूद्घ रावत ने रजत, कार्तिकेय चौहान और आदित्य अनंत ने कांस्य पदक जीता। 75 किग्रा भार वर्ग में हेमंत सांगवान ने स्वर्ण पदक, मयंक ने रजत पदक, अरमिंद्र सिंह व प्रियांशु डागर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 80 प्लस किग्रा भार वर्ग में आयुष ने स्वर्ण पदक, रिधुमन सुब्बा ने रजत पदक, गीतेश लाकड़ा व जय तुषीर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग के 60 किग्रा भार वर्ग में हंसिका ने स्वर्ण पदक, शानवी महाजन तने रजत पदक, हिमांशी व अंशिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 65 किग्रा भार वर्ग में अशमिता ने स्वर्ण पदक, रोबिन ने रजत पदक, रक्षिता व क्रेली चावरिया ने कांस्य पदक जीता। 70 किग्रा भार वर्ग में कृतिका वासन ने स्वर्ण पदक, कृषिका माहेश्कर ने रजत पदक, अदिति चौधरी व अंशिका नेगी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 75 किग्रा भार वर्ग में सुहानी ने स्वर्ण पदक, ए रक्षिता ने रजत पदक, शिवांगी मांझी व कनिका ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासित खिलाड़ी की हमेशा जीत होती है
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में निजी अस्पताल की निदेशक श्रुति जैन पहुंची। उन्होंने ककहा कि अनुशासन व खेल भावना से खेलने वाले खिलाड़ियों की हमेशा जीत होती है। प्रदेश के खिलाड़ी देश व प्रदेश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

विद्यालय के चेयरमैन एसके शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। मुख्यातिथि श्रुति जैन व विद्यालय प्रबंधन ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश शर्मा, एचआर प्रबंधक अर्चना शर्मा व उप प्रधानाचार्य कृति चौधरी मौजूद रही।
फोटो 09 - ऋषिकुल विद्यापीठ में खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर सीबीएसई राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता की शुरुआत करवाते अतिथि व विद्यालय प्रबंधन। संवाद
फोटो 10 - सीबीएसई राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी को पंच लगाता खिलाड़ी। संवाद
फोटो 11 - सीबीएसई राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि व विद्यालय प्रबंधन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed