फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aaradhya did long jump, Gungun tops in shot put

Sonipat News: अराध्या ने लगाई लंबी छलांग शॉटपुट में गुनगुन अव्वल

Sun, 23 Feb 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aaradhya did long jump, Gungun tops in shot put
फोटो 19- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित
सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई। छात्राओं ने बढ-चढ़कर भाग लिया और शानदार खेल प्रतिभा से सबका ध्यान आकर्षित किया। लंबी कूद में अराध्या ने सबसे लंबी छलांग लगाई तो शॉटपुट में गुनगुन अव्वल रही। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) डॉ. अतर सिंह व प्राचार्य सुमन बाला ने दीप प्रज्वलित कर किया। एपीसी डॉ. अतर सिंह ने छात्राओं को कहा कि खेलों से विद्यार्थी का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसलिए सभी छात्राओं को कोई न कोई खेल जरूर अपनाना चाहिए। इससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेनी वाली खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में छात्राओं के लिए निंबू-चम्मच दौड़, थ्री लेग दौड़, बोरी दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, सहित अन्य खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई। इसमें अलग-अलग आयुवर्ग में छात्राओं ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन

प्राचार्य सुमन बाला ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता रहने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन अध्यापिका स्नेहलता ने किया।

फोटो 19- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित

फोटो 19- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed