फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aanchal got second place in the merit list of the university with 80.35 percent marks.

Sonipat News: आंचल ने 80.35 फीसदी अंकों के साथ विवि की मेरिट सूची में पाया दूसरा स्थान

Fri, 29 Nov 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Aanchal got second place in the merit list of the university with 80.35 percent marks.
फोटो 25- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह के साथ विवि की मेरिट
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की तरफ से जारी किए गए एमए हिंदी व बीबीए के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। एमए हिंदी के द्वितीय सेमेस्टर में आंचल ने 80.35 फीसदी अंकों के साथ विवि में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बीबीए की तीन छात्राओं ने विवि की टॉप-10 सूची में नाम दर्ज करवाया है। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को बधाई दी। जीवीएम की हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ. वंदना मलिक ने बताया कि एमए हिंदी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम आंचल ने विवि स्तर पर द्वितीय, चहक ने 78 फीसदी अंक लेकर पांचवां व मनीषा ने 75.13 फीसदी अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल किया। वहीं बीबीए की तीन छात्राओं ने विवि की टॉप-10 सूची में नाम दर्ज करवाया है। इनमें ज्योति ने 82.75 फीसदी अंक लेकर विवि में द्वितीय, आशू ने 82.08 फीसदी अंकों के साथ तृतीय, रिया ने 79.17 फीसदी अंक लेकर छठा स्थान हासिल किया।प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विवि की मैरिट सूची में शामिल छात्राओं का काॅलेज में अभिनंदन करते हुए कहा कि अन्य छात्राओं के लिए यह छात्राएं प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed