फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A youth was duped of Rs 18 lakh by luring him with the promise of earning a huge amount

Sonipat News: मोटी कमाई का लालच देकर युवक से 18 लाख रुपये ठगे

Mon, 24 Mar 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 18 lakh by luring him with the promise of earning a huge amount
सोनीपत। गांव सेरसा के युवक को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने 18 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को मोटी कमाई का झांसा देकर ठगी की गई। गांव सेरसा निवासी राहुल ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। टेलीग्राम पर घर से काम करने का निमंत्रण दिया गया। उन्होंने उसके पास गूगल टास्क भेजकर उन्हें पूरा करने को कहा। एक टास्क पूरा करने पर 50 रुपये दिए जाते थे। बाद में उन्हें प्रीपेड टास्क में कमाई का झांसा दिया। उनसे दो हजार रुपये जमा कराकर 2800 रुपये दिए। फिर पांच हजार व बाद में 2200 और जमा कराकर 10800 रुपये दिए गए। उसके बाद 9 हजार रुपये लिए गए। उसके बाद एक साथ 3 टास्क देने की बात कही। उनसे 1.40 लाख रुपये लेकर 1.96 लाख देने को कहा गया। बाद में रुपये निकालने के दौरान कहा कि तुमसे गलती हो गई है। ऐसे में 1.80 लाख रुपये देने होंगे। यह राशि देने पर एक हजार रुपये ही दिए। साथ ही कहा कि गलती के कारण तुम्हारा खाता वर्ष 2039 तक बंद हो गया है। इसे चालू करने को 2.80 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


उसके बाद हर बार नया बहाना बनाकर उनसे 34 बार में 18 लाख रुपये हड़प लिए गए। यहां तक की उन्हें कहा गया आपके खाते में 25 लाख रुपये से ज्यादा हैं तो 7.71 लाख और देने होंगे। तभी सभी रुपये मिलेंगे। उनसे 1 मार्च से 5 मार्च के बीच रुपये लिए गए। ठगी का पता लगने पर उन्होंने पुलिस को बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed