फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young woman was kidnapped and shot twice, and was found on the banks of a canal.

Sonipat News: अपहरण कर युवती को मारीं दो गोलियां, रजबहा के किनारे मिली

Mon, 11 May 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A young woman was kidnapped and shot twice, and was found on the banks of a canal.
सोनीपत। गांव कुमासपुर के पास रविवार दोपहर बाद उस समय सनसनी फैल गई जब रजबहा के किनारे एक युवती खून से लथपथ हालत में मिली। युवती की गर्दन और पैर के ऊपरी हिस्से में गोली लगी हुई थी जबकि सिर पर भी चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
रविवार दोपहर बाद राहगीरों ने डायल-112 पर सूचना दी कि गांव कुमासपुर के रजबहा के पास युवती घायल अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही मुरथल और बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवती को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

घायल युवती ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के बड़ौत क्षेत्र के गुराना रोड की रहने वाली आकांक्षा (24) है। युवती ने पुलिस को बताया कि सोनीपत के एक होटल में काम करने वाला बौंदा नामक युवक उसे परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवक उसे बड़ौत से जबरन कार में बैठाकर सोनीपत लाया और रास्ते में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने पहले घायल युवती को मुरथल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से गोली के खाली खोल बरामद नहीं हुए हैं। इससे पुलिस को आशंका है कि युवती को कार के अंदर ही गोली मारी गई और बाद में उसे रजबहा के पास फेंक दिया गया।
बहालगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि घायल युवती के बयान दर्ज करने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed