फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man who went to bathe in the canal with friends drowned

Sonipat News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा

Tue, 21 May 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to bathe in the canal with friends drowned
राई (सोनीपत)। गांव नाहरी के पास दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया युवक डूब गया। युवक का शव गांव नाहरी के पास से ही बरामद किया गया है। बारोटा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव सिरासौल फिलहाल दिल्ली के नरेला स्थित गांव बांकनेर निवासी छोटेलाल ने बताया कि उनके पास दो बेटे व एक बेटी है। उसका बेटा कौशल उर्फ कल्लू उर्फ प्रिंस (18) अपने दोस्त ब्रजेश, रोहित व दीपक के साथ नहर पर नहाने के लिए आया था। वह सभी गांव नाहरी के पास नहा रहे थे। उसे ब्रजेश, रोहित व दीपक ने बताया कि वह कौशल के साथ नाहरी नहर में अखाड़े के पास करियर चैनल लिंक (सीएलसी) नहर में नहा रहे थे। कौशल दूसरी तरफ से छलांग लगाकर अखाड़े की तरफ निकल रहा था। वह तीनों नहाकर बाहर आ गए थे। कौशल ने छलांग लगा दी। कौशल अखाड़े की तरफ नहीं निकला तो उन्हें डूबने की आशंका हुई। उन्होंने नहर में नहा रहे अन्य लोगों की मदद से कौशल को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिल सका। उसके बाद पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed