{"_id":"64f0eb6ba51109b505006a86","slug":"a-young-man-who-went-to-bathe-in-the-canal-with-friends-died-due-to-drowning-sonipat-news-c-197-1-snp1002-5299-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
Fri, 01 Sep 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। दोस्तों के साथ रोहतक मार्ग पर नंदीशाला के पास से गुजर रही एनसीआर वाटर चैनल नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटनास्थल के पास खेत में सिंचाई करने गए किसान ने जब उसे डूबते देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोर को बुलाकर देर शाम शव बरामद कर लिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
मूलरूप से उत्तर के प्रदेश के जिला बागपत के गांव बिनौली निवासी रविंद्र का परिवार करीब दो दशक से खरखौदा के लाल बेग के पास वार्ड-15 में किराये पर रहता है। रविंद्र का बेटा विशाल (18) वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने दोस्तों नितिन और वीरू के साथ रोहतक रोड खरखोदा नंदीशाला के पास से गुजर रही एनसीआर वाटर चैनल नहर में नहाने गया था। अचानक वह डूब गया। वहां पर सिंचाई कर रहे किसान को इसका पता लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वहीं विशाल के साथियों ने भी उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर एसीपी नर सिंह व थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस बल व अग्निशमन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विशाल की नहर में तलाश शुरू की गई तो शाम को घटनास्थल से कुछ दूरी पर शव मिला। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। विशाल चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने बताया कि विशाल घर के बच्चों में सबसे बड़ा था। उनके परिवार में अब दो बहन व एक भाई तथा माता-पिता हैं।