फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man who went for a walk lost his life in a road accident, three friends injured

घूमने निकले युवक की सड़क हादसे में गई जान, तीन दोस्त घायल

Thu, 06 Jan 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
A young man who went for a walk lost his life in a road accident, three friends injured
गांव जाटी कलां रोड पर दोस्तों के साथ घूमने निकले कार सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार उसके तीन दोस्त भी घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

झज्जर के बहादुरगढ़ लाइन पार स्थित शंकर गार्डन निवासी प्रवीण राणा ने पुलिस को बताया कि उसने कार ले रखी है। उसका छोटा भाई पवन कुमार उसको टैक्सी के रूप में चलाता था और कुंडली स्थित पारकर माल में रहता था। 4 जनवरी की शाम को उसने बताया था कि वह अपने दोस्त निकुंभ, आशीष और जतिन के साथ गांव जांटी कलां की तरफ घूमने गया था। रात करीब 12 बजे उनको सूचना मिली कि जांटी रोड पर स्टेडियम के पास उसकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। ट्रक की टक्कर से उसके भाई पवन की मौत हो चुुकी थी, उसके अन्य तीनों साथी घायल हो गए थे। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया था। पुलिस ने प्रवीण राणा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed