फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man who came to eat parathas from Delhi died in an accident, his partner serious

दिल्ली से पराठे खाने आए युवक की हादसे में मौत, साथी गंभीर

Thu, 23 Sep 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to eat parathas from Delhi died in an accident, his partner serious
गांव कुमासपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दिल्ली के युवक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइकों पर मुरथल पराठे खाने आए थे।
विज्ञापन

दिल्ली के करावल नगर के रहने वाले संदीप कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह अपने दोस्त गुलवीर उर्फ गल्लू, बंटी व चंदन के साथ मुरथल ढाबे पर पराठे खाने आए थे। एक बाइक को चंदन चला रहा था और बंटी उसके पीछे बैठा था। वहीं दूसरी पर गुलवीर उसके साथ बैठा था। उसके तीनों साथी भी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वह मंगलवार रात दो बजे खाना खाने आए थे। मुरथल में ढाबे पर पराठे खाकर बुधवार सुबह घर लौट रहे थे। चंदन की बाइक उनसे आगे थी। जब वह कुमासपुर के पास पहुंचे तो देखा कि चंदन की बाइक सड़क पर पड़ी थी। सड़क पर दूसरी तरफ बंटी और चंदन पड़े हुए थे। इनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। बंटी की मौत हो चुकी थी और चंदन घायल था। उसे गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बंटी के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed